Site icon Dainik Savera Times

Viral News: पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान; वायरल हुई तस्वीरें

Pushkar Mela 2026: राजस्थान का मशहूर पुष्कर मेला एक बार फिर चर्चा में है। बता दें कि इस मेले में हर साल देशभर से लोग अपने खास घोड़े, ऊंट और भैंस लेकर आते हैं। इस बार यहां एक छोटी सी भैंस लोगों के बीच चर्चा का विष्य बनी हुई है। इस भैंस का नाम पिंकी है और इसकी ऊंचाई सिर्फ 2 फीट है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर हो रही है।

महाराष्ट्र से पुष्कर पहुंची पिंकी

जानकारी के मुताबिक, पिंकी को महाराष्ट्र के ठाणे से राजस्थान के पुष्कर मेले में लाया गया है। इसके मालिक का नाम सोहिल शकील बताया जा रहा है। पिंकी को मेले तक लाने के लिए करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय किया गया। मेले में आने वाले लोग पिंकी को देखकर हैरान हो रहे हैं। बच्चे हों या बड़े, हर कोई उसके साथ फोटो और वीडियो बनाना चाहता है। आमतौर पर मेले में बड़े और भारी पशु देखने को मिलते हैं, लेकिन पिंकी अपने छोटे कद की वजह से सबका ध्यान खींच रही है।

ये भी पढ़ें :

कितनी है 2 फीट की भैंस की कीमत?

पिंकी की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो और पोस्ट में इसकी कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। हालांकि, इसकी असली कीमत की पुष्टि नहीं हुई है।

क्यों है पिंकी का कद इतना छोटा?

पिंकी के मालिक के मुताबिक, उसका छोटा कद किसी खास नस्ल की वजह से नहीं है। उसका शरीर दूसरी भैंसों की तरह पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उसकी मां की लंबाई भी करीब 3 फीट थी और वह रोज लगभग 2 लीटर दूध देती थी।खास बात यह है कि पिंकी ने अभी तक किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। यही वजह है कि लोग उसके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें :

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिंकी

पुष्कर मेले में पहुंची पिंकी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी सिर्फ 2 फीट की ऊंचाई देखकर हैरान हैं। अपने छोटे कद की वजह से पिंकी इस बार मेले में लोगों के लोगों के बीच चर्चा का विष्य बनी हुई है।

Exit mobile version