Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिनेमा हॉल में हुई ‘Pushpa’ की एंट्री, शख्स ने किया पुष्पा का लुक कॉपी, हैरान रह गए लोग, VIDEO VIRAL

December 13, 2024

सिनेमा हॉल में हुई ‘Pushpa’ की एंट्री, शख्स ने किया पुष्पा का लुक कॉपी, हैरान रह गए लोग, VIDEO VIRAL

VIRAL VIDEO : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वल्र्डवाइड ग्रॉस 1000 करोड़ रुपये के पार की कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्डस बना रही है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है। वहीं दूसरी और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में एक शख्स को पुष्पा के लुक में देखा जा सकता है।

एग्जिट गेट से पुष्पा की एंट्री

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही वीडियो किसी सिनेमाघर का है, जिसमे एक शख्स को पुष्पा के लुक में देखा जा सकता है। शख्स ने हूबहू पुष्पा का लुक कॉपी किया हुआ है। शख्स के गले में नींबू की एक छोटी माला और फूलों की एक बड़ी माला देखी जा सकती है। हालांकि वीडियो में इस्तेमाल किए गए सस्पेंस म्यूजिक ने इसे और इम्प्रेसिव बना दिया है। पुष्पा का लुक देख सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों हैरान रह गए। वही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिकिया दे रहे है।

पुष्पा के लुक इंस्टाग्राम पर पर हुआ वायरल

शख्स के धांसू एंट्री को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। वही लोग कमैंट्स सेक्शन में अपनी प्रतिकिया भी दे रहे है। बता दे इस वीडियो पर अब तक 69 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। करीब 2.4 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं जबकि इसे 98 हजार से ज्यादा अन्य यूजर्स के साथ इसे शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिकिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये एग्जिट से एंट्री कैसे हो रही है। वही दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “पहले ये कर लो भाऊ, मूवी का क्या है वो तो चलती रहेगी।

देखें VIRAL VIDEO :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gupta (@mr_rahul__71)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें