Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारण की शादी में नोटों की बारिश, वायरल हुआ वीडियो

February 18, 2026

तरनतारण की शादी में नोटों की बारिश, वायरल हुआ वीडियो

वायरल न्यूज: पंजाब के तरनतारण में 14 फरवरी को हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के ऊपर नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान भी हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

मंच पर उड़ाए गए नोट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंच पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं। इसी दौरान परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बैग में भरकर नोट लाते हैं और दोनों के ऊपर उड़ाने लगते हैं। डीजे की तेज धुनों और जश्न के माहौल के बीच लगातार नोट बरसाए जाते हैं। कुछ लोग मंच के पास गिरे हुए नोटों को इकट्ठा करते हुए भी नजर आते हैं। पूरा दृश्य काफी भव्य दिखाई देता है।

NRI मेहमानों ने भी लुटाए डॉलर

जानकारी के मुताबिक, इस शादी में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए कुछ एनआरआई मेहमान भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय रुपये के साथ-साथ डॉलर भी दूल्हा-दुल्हन पर उड़ाए। इसी वजह से यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे शाही अंदाज की शादी बता रहे हैं।

करोड़ों रुपए लुटाने का दावा गलत

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में यह दावा किया गया कि शादी में करोड़ों रुपये उड़ाए गए। हालांकि डीजे मालिक निशान सिंह ने इन दावों को गलत बताया है। उनका कहना है कि शादी में करीब 3 लाख रुपये ही उड़ाए गए थे। करोड़ों रुपये लुटाने की बात को उन्होंने पूरी तरह से अफवाह बताया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग इसे असली अमीरी बता रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा कह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें