Site icon Dainik Savera Times

क्या रामसेतु सच में मौजूद है? क्या कहती है वैज्ञानिकों की रिपोर्ट

Rama SetuTruth: रामसेतु सच में मौजूद है

Rama SetuTruth: रामसेतु सच में मौजूद है

भारत और श्रीलंका के बीच समुद्र में उभरी उथली रेतीली- चूना पत्थर के टीलों 48 किमी लंबी एक प्राकृतिक श्रृंखला – जिसे आम बोलचाल में रामसेतु कहा जाता है- कई दशकों से आस्था, इतिहास और विज्ञान के बीच चर्चा का विषय रही है। सवाल सिर्फ एक है: क्या यह वास्तव में मौजूद है रामसेतु ?

रामसेतु कहां है?
यह शृंखला तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप से लेकर श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक फैली है। अंग्रेज़ी में इसे Adam’s Bridge कहा जाता है, जो Palk Strait में स्थित उथले टापुओं और रेतीले तटबंधों की कड़ी है।

क्या यह संरचना वास्तव में मौजूद है?
सैटेलाइट तस्वीरों में यह साफ नजर आता है। NASA की सार्वजनिक तस्वीरों में भी यह संरचना देखी जा सकती है। लेकिन NASA ने कभी यह नहीं कहा कि यह इंसानों द्वारा बनाया गया पुल है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया है कि तस्वीरों में जो दिख रहा है वह प्राकृतिक संरचना हो सकती है।

वैज्ञानिक रिपोर्ट क्या कहती हैं?
समुद्री भूविज्ञान से जुड़े अध्ययनों और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के आकलनों के अनुसार:
यह क्षेत्र उथला है और यहां रेत, चूना पत्थर (limestone) तथा प्रवाल (coral) के निक्षेप पाए जाते हैं।
समुद्री धाराएं , ज्वार-भाटा और तटीय प्रक्रियाएं समय के साथ रेत और चट्टानों को एक कड़ी के रूप में जमा करती रही हैं।
वैज्ञानिक साक्ष्य इसे प्राकृतिक (natural formation) बताते हैं।

कुछ शोधों में यह भी संकेत मिला है कि यह क्षेत्र कभी-कभार समुद्र स्तर में बदलाव (sea level change) के दौर से गुज़रा, जिससे उथली जमीनें और टापू बनते-बिगड़ते रहे। फिलहाल इसे मानव-निर्मित सिद्ध करने वाला कोई ठोस सर्वमान्य वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

आस्था बनाम विज्ञान
हिंदू परंपरा में इसे रामायण में वर्णित सेतु से जोड़ा जाता है जिसे भगवान राम की वानर सेना ने लंका तक पहुंचने के लिए रामसेतु बनाया था।
वहीं वैज्ञानिक समुदाय इस संरचना को भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं का परिणाम मानता है। अब तक प्रकाशित अध्ययनों में इसे मानव-निर्मित सिद्ध करने वाला प्रमाण नहीं मिला है।

Exit mobile version