Site icon Dainik Savera Times

OMG: ऐसा रेस्टोरेंट जहां सस्ता खाना ऑर्डर करना पड़ सकता है आप पर भारी, पढ़ें पूरी खबर

रेस्टोरेंट तो आप सभी जाते रहते होंगे लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे जो इतना अनोखा है के हर कोई वहां जा कर हैरान हो जाता है। दरअसल जिस रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं वह पंजाब का बताया जा रहा हैं जहां सिर्फ महंगा खाना आर्डर करने वाले कस्टमर ही भगवान हैं और सस्ता खाना आर्डर करने वालों को पर्याप्त सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती है। बता दें के कम पैसों वाले खानों का ऑर्डर करते हैं तो आपको कुछ सुविधाएँ नहीं मिलेंगी।

बता दें के गर्मी के मौसम में खाना खाते समय एयर कंडिशन हो तो थोड़ी राहत मिलती है। ऐसे में अगर उस जगह पर एसी चलाने की शर्त रख दी जाए तो दिमाग का दही होना लाजमी है। जी दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आपको न सिर्फ हंसी आएगी बल्कि सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे। इस वायरल होने वाली तस्वीर में पंजाबी भाषा में एक लाइन लिखी हुई है और उसके ऊपर एसी लगा हुआ है।

यहाँ दुकान में एसी को चलाने के लिए दुकानदार ने एक शर्त रखी है। उसके लिए आपको पोस्टर में लिखी चीजों को अच्छे से समझना होगा ताकि आप उन चीजों का ऑर्डर न करें जिसका जिक्र पहले ही किया जा चुका है। आप देख सकते हैं दुकानदार ने पोस्टर पर पंजाबी भाषा में लिखा, ‘आमलेट, अंडा भुर्जी, अंडा करी और 250 ग्राम चिकेन पर एयरकंडिशन नहीं चलेगा।’ इस समय पूरे सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पोस्टर को देखकर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि शायद यह रेस्टोरेंट पंजाब में किसी जगह का है। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया कि आखिर यह तस्वीर किसने ली और कहां क्लिक की।

Exit mobile version