Site icon Dainik Savera Times

VIRAL : कॉन्सर्ट में इंसानों के साथ स्टेज पर नाचे रोबोट, धमाकेदार डांस देख उड़े लोगों के होश

robots dance

robots dance

अजब-गजब: चीन के चेंगदू शहर में मशहूर सिंगर वांग लीहोम के ‘बेस्ट प्लेस टूर’ कॉन्सर्ट में दर्शकों को एक अनोखा और चौंकाने वाला नज़ारा देखने को मिला। इस कॉन्सर्ट में इंसानी डांसरों के साथ-साथ G1 ह्यूमनॉइड रोबोट्स भी स्टेज पर डांस करते नजर आए। लाइव म्यूज़िक, तेज लाइटिंग और परफेक्ट टाइमिंग के साथ इन रोबोट्स ने ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग हैरान रह गए।

रोबोट्स की खास बात यह रही कि वे बिल्कुल इंसानों की तरह म्यूजिक की बीट पर मूव कर रहे थे। उनके डांस मूव्स इतने सटीक थे कि कई बार यह महसूस ही नहीं हुआ कि वे मशीन हैं। खास तौर पर उनका फ्रंट फ्लिप और वेबस्टर फ्लिप दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहा, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें: Today’s Weather 21 Dec 2025: सीजन की पहली बर्फ़बारी से कश्मीर में गिरा तापमान, दिल्ली से यूपी तक शीतलहर का अलर्ट

इन ह्यूमनॉइड रोबोट्स का लुक भी काफी स्टाइलिश था। बैगी पैंट और साइनिंग शर्ट पहने ये रोबोट्स फ्यूचरिस्टिक अंदाज में नजर आए और स्टेज पर मौजूद इंसानी कलाकारों के साथ पूरी तरह घुल-मिल गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परफॉर्मेंस का उद्देश्य यह दिखाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स इंसानी कलाकारों की जगह लेने के बजाय कला को और बेहतर बना सकते हैं।

जैसे ही कॉन्सर्ट में वांग लीहोम का मशहूर गाना ‘ओपन फायर’ शुरू हुआ, वैसे ही रोबोट्स स्टेज पर एंट्री करते हैं और सिंगर की कोरियोग्राफी के साथ तालमेल में डांस करने लगते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रोबोट्स की हरकतें मशीन जैसी नहीं लग रही थीं, बल्कि वे म्यूजिक के साथ पूरी तरह से जुड़ी हुई दिखाई दे रही थीं।

परफॉर्मेंस के आखिर में सभी रोबोट्स ने एक साथ शानदार फ्लिप किया, जिसने दर्शकों को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ये सभी ह्यूमनॉइड रोबोट्स हांगझोउ स्थित रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Gold & Silver Price: सोने की कीमतों में गिरावट तो चांदी में 4,887 रुपए की बढ़त, जानें इस सप्ताह कीमतों में कितनी आई गिरावट

इस शानदार परफॉर्मेंस ने दुनिया भर में ध्यान खींचा है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क भी इस डांस वीडियो से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए सिर्फ एक शब्द लिखा- इम्प्रेसिव। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रोबोट्स के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे भविष्य की झलक बता रहे हैं।

Exit mobile version