Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

100 रुपये का ये नोट बदल सकता है किस्मत, जानिए अचानक क्यों बढ़ी इसकी डिमांड

December 9, 2025

100 रुपये का ये नोट बदल सकता है किस्मत, जानिए अचानक क्यों बढ़ी इसकी डिमांड

Ajab-Gajab: क्या कभी आपने सोचा है कि आपका पर्स में रखा साधारण-सा 100 रुपये का नोट आपको लाखों रुपये दिला सकता है? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर ऐसी कई ख़बरें वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 786 नंबर वाले नोट लाखों में खरीदे-बेचे जा रहे हैं। जी हां सिर्फ एक खास नंबर वाले 100 रुपये के नोट की कीमत 3 से 6 लाख रुपये तक बताई जा रही है।

क्या है 786 नंबर का महत्व?

786 को इस्लाम में बेहद शुभ माना जाता है। इसे बरकत, समृद्धि और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। इसी धार्मिक आस्था के कारण कई कलेक्टर्स और शौकीन लोग इस नंबर वाले नोटों को ऊंचे दाम पर खरीदने को तैयार रहते हैं।

786 शुभ माना जाने वाला नंबर

रेयर सीरियल नंबर कम उपलब्धता

कलेक्टर्स में हाई डिमांड उच्च कीमत

इन्हीं वजहों से 786 नंबर वाले नोटों का बाजार में क्रेज बढ़ रहा है और कई लोग इन्हें एक तरह से ‘लकी चार्म’ या ‘कलेक्शन आइटम’ के रूप में खरीदते हैं।

 Rs. 100 note can change fortune
Rs. 100 note can change fortune

कहां बिक रहे हैं ऐसे नोट?

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर इस तरह के रेयर नोटों की विभिन्न लिस्टिंग नजर आती हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि:

100 रुपये का 786 सीरियल नंबर वाला नोट करीब 3 लाख रुपये तक बिका है।

दो नोटों के कलेक्शन के लिए कीमत 6 लाख रुपये तक गई।

कुछ विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग्स 15 लाख रुपये तक पहुंच चुकी हैं।

हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह प्लेटफॉर्म-टू-प्लेटफॉर्म बदलता रहता है।

कैसे बेच सकते हैं अपना नोट?

अगर आपके पास भी ऐसा नोट है और आप उसे ऑनलाइन बेचना चाहते हैं, तो प्रक्रिया आसान है:

किसी विश्वसनीय ई-कॉमर्स साइट पर सेलर अकाउंट बनाएं।

नोट की स्पष्ट और हाई-क्वालिटी फोटो अपलोड करें।

सीरियल नंबर फोटो में साफ दिखना चाहिए।

इच्छुक खरीदार सीधे संपर्क करेंगे।

कीमत पर बात-चीत और ऑनलाइन ऑक्शन दोनों संभव हैं

याद रखें जितना रेयर आइटम, उतनी ऊंची बोली।

लेकिन सावधान! हर चीज कानूनी नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें