Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cyber Scam :- इंस्टाग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के बाद महिला के खाते से निकले 2.7 करोड़ रूपए ,जानें क्या है पूरा मामला

May 5, 2024

Cyber Scam :- इंस्टाग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के बाद महिला के खाते से निकले 2.7 करोड़ रूपए ,जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई :- साइबर स्कैम दिन ब दिन बढ़ती जा रही है जिसका शिकार कोई भी हो सकता है। साइबर स्कैम की एक ओर खबर सामने आई है। जिसमे एक 52 साल की महिला इंटरप्रेन्योर साइबर स्कैम की शिकार हुई है। ठगों ने महिला को कुल 2.7 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। इस स्कैम की शुरुआत एक इंस्टाग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के साथ हुई। कुछ दिन बाद महिला से कहा गया कि यदि आप कुछ पैसे निवेश करती हैं तो आपको जल्द ही मोटे रिटर्न मिल जाएंगे।

इसके बाद महिला ने कई बार में कुल 2.5 करोड़ रुपए निवेश किए। निवेश के बाद उन्हें रिटर्न तो नहीं मिला लेकिन सारे पैसे निकल गए। महिला इंटरप्रेन्योर की जिससे बातें हो रही थीं उसने भी अपना नंबर बंद कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला इंटरप्रेन्योर को एक दिन मोबाइल पर एक मैसेज मिला। लिंक पर क्लिक करने के बाद वे एक इंस्टाग्राम ग्रुप में जुड़ गई। इस ग्रुप में महिला से बताया गया कि यूट्यूब वीडियो लाइक करके आप मोटे पैसे कमा सकती हैं।

इसके अलावा कई तरह के रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। मामला बेंगलुरु का है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि महिला को 1.7 करोड़ रुपए मिल जाएंगे। इसके अलावा दूसरी इंस्टॉलमैंट में 30 लाख रुपए मिलेंगे। वैसे सभी लोग इतने भाग्यशाली नहीं होते कि हाथ से निकले हुए पैसे वापस मिल जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें