नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में गंगा घाट पर एक महिला द्वारा अपने पालतू कुत्ते को नहलाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है।
वीडियो के मुताबिक, एक महिला अपने परिवार के साथ गंगा घाट पर पहुंची थी और उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था। महिला ने घाट पर ही कुत्ते को गंगा नदी में नहलाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने जब यह देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। लोगों का कहना था कि गंगा एक पवित्र नदी है और यहां धार्मिक नियमों का पालन जरूरी है। उनका सवाल था कि जहां लोग आस्था से स्नान करते हैं, वहां जानवरों को नहलाना ठीक नहीं है।
🚨Haridwar shocker: Faith vs entitlement – Is administrative status above religious sanctity?
This incident isn’t just about a ritual bath it’s a masterclass in unchecked arrogance.
When asked to respect the sanctity of the Ganga, the individual didn’t just refuse-she… pic.twitter.com/55cehIEgkX
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) May 2, 2026
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में महिला ने लोगों की बातों को नजरअंदाज किया। लेकिन जैसे-जैसे विरोध बढ़ा, माहौल गर्म हो गया। कुछ पुजारियों और श्रद्धालुओं ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे बहस करने लगी।
स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। बाद में महिला के परिवार के लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद महिला अपने कुत्ते के साथ घाट से चली गई और मामला शांत हुआ।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे गलत बताया और कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। कुछ ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, कुछ डॉग लवर्स ने महिला का समर्थन किया और कहा कि जानवरों को नहलाने में कोई बुराई नहीं है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब जानवर खुद नदी में आते हैं, तो इस पर इतना विरोध क्यों। इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि धार्मिक स्थलों पर क्या नियम होने चाहिए और उनका पालन कैसे कराया जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...