Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिल्डिंग से लटकी स्कूटी का Video Viral, लोग बोले- पापा की परी वर्टिकल पार्किंग सिस्टम

November 18, 2025

बिल्डिंग से लटकी स्कूटी का Video Viral, लोग बोले- पापा की परी वर्टिकल पार्किंग सिस्टम

अजब-गजब: सोशल मीडिया एक बार फिर ‘पापा की परी’ के नाम से मशहूर हुई ये हरकत चर्चा में है। इस बार मामला किसी स्टंट ड्राइविंग या रील वीडियो का नहीं, बल्कि बिलकुल अलग किस्म का है। वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी सीधे एक ऊँची बिल्डिंग की बालकनी से नीचे लटक रही है और बिजली के तारों पर अटक गई है।

यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया और अब तक इसे 2.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। क्लिप में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी बालकनी से नीचे झूल रही है, और लोग नीचे खड़े होकर हैरानी से इसे देख रहे हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे संभव हुआ।

नीचे देखें वीडियो:

‘पापा की परी’ या स्पाइडरमैन की स्कूटी?

इंटरनेट पर वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं खूब आई हैं। एक यूजर ने लिखा, “पापा की परी ने स्कूटी को स्पाइडरमैन बना दिया!” तो दूसरे ने मजाक में कहा, “दीदी ने वर्टिकल पार्किंग सिस्टम ईजाद कर लिया है।” एक और यूजर ने लिखा कि इस स्टंट के बाद तो रोहित शेट्टी भी इन्हें अपनी फिल्म में ले लें।

कुछ लोगों का मानना है कि यह कोई फिल्म या शूटिंग का सीन हो सकता है, जबकि कुछ ने अनुमान लगाया कि स्कूटी को क्रेन की मदद से ऊपर रखा गया होगा। हालांकि, वीडियो में स्कूटी और तारों की स्थिति देखकर मामला अब भी रहस्य ही बना हुआ है।

VD : RSS नेता के बेटे के कत्ल की CCTV फुटेज, बदमाश करते दिखे रेकी

इंटरनेट पर मचा नया हंगामा

इस घटना के बाद ‘पापा की परी’ टैग फिर से ट्रेंड करने लगा। यह नाम उन लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गया है, जो अपने मजेदार और हैरान कर देने वाले स्टंट से रोज नया धमाल मचाती हैं। हालांकि मजाक के बीच कुछ लोगों ने चेतावनी भी दी कि ऐसे स्टंट खतरनाक हो सकते हैं और इससे गंभीर हादसा भी हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें