Site icon Dainik Savera Times

VIRAL -VIDEO : ननद-भाभी की जोड़ी हुई वायरल, संगीत के फंक्शन में किया खूबसूरत डांस, लोगो ने की जमकर तारीफ

अजब गजब : सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। जिसे देख कई बारी हरैनी हो जाती है तो वही कई वीडियो ऐसे होते है जिसे देख मन खुश हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ननद भाभी की जोड़ी बहुत वायरल हो रही। जिसमे उन्हें ऐसे डांस करते देख हर कोई खुश हो रहा तो वही कुछ लोग इसे चमत्कार कह रहे है। दरअसल देखा जाए तो आमतौर पर ननद भाभी का रिश्ता थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा और नोकझोंक भरा होता है। लेकिन ये ननद भाभी दो सहेलियों की तरह बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं। इस वीडियो को देख आप भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

ननद-भाभी का खूबसूरत डांस

ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @Sangeetwaale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में पर्पल कलर के लहंगे में दुल्हन बनी ननद नजर आ रही है तो वहीं भाभी ने पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है। कभी अलविदा ना कहना के गाने प्रीटी वूमेन पर दोनों बड़े ही सिंक्रनाइज़ तरीके से डांस कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि पहले ननद, भाभी को घूमाती और फिर भाभी, लाडली ननद की बलैया लेती है। दोनों की चेहरे की मुस्कुराहट उनके रिश्ते की मिठास बयां कर रही है।

इस वीडियो को अब तक 4 लाख बार देखा जा चुका है और इस पर 7 हजार से अधिक लोगो ने पसंद किया है। वही वीडियो पर कमेंट कर लोग प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए दोनों को प्रीटी वूमेन बताया। तो वहीं दूसरे ने लिखा, आप दोनों का रिश्ता बहुत ही प्रीटी यानी खूबसूरत है। वहीं एक अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा, ननद-भाभी में इतना प्यार, ये तो चमत्कार ही हो गया।

Exit mobile version