Video Viral: सर्दियों में लोग अक्सर ठंडे पानी से नहाने से बचते हैं और गर्म पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कल्पना कीजिए कि कोई इंसान बर्फ पर सोने का फैसला करे। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति न सिर्फ बर्फ पर सोता नजर आता है, बल्कि अपने शरीर को पूरी तरह बर्फ के अंदर ढक लेता है और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करता है।
बर्फ के अंदर 2 घंटे 30 मिनट तक रहा व्यक्ति
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने सिर्फ पैंट पहन रखी है और सीधे बर्फ पर लेट जाता है। इसके बाद कुछ लोग उसके ऊपर लगातार बर्फ डालते हैं। उसके शरीर का केवल सिर और गर्दन बर्फ के बाहर दिखाई देते हैं, बाकी का पूरा शरीर बर्फ में दफन हो जाता है। हालांकि वह ठंड से कांप रहा होता है, लेकिन हार नहीं मानता और 2 घंटे 30 मिनट तक बर्फ के अंदर टिके रहने के बाद इस अद्भुत feat के लिए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराता है। इस रिकॉर्ड का श्रेय Lukasz Szpunar को जाता है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मचा तहलका
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है। अब तक इसे 45 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 80 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ भी दिलचस्प रही हैं। किसी ने लिखा, ‘वो आधिकारिक तौर पर स्नोमैन हैं’, तो कई लोगों ने चिंता जताई कि कहीं यह व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी जोखिम में तो नहीं है। एक यूजर ने इसे ‘सीधे मौत को चुनौती देना’ बताया, वहीं एक अन्य ने मजाक में लिखा, ‘हम तो ठंड में स्वेटर खोजते हैं और ये जनाब बर्फ में घुस गए’।
मेष: दिन शुभ रहेगा...