Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी अपने हौसले और सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि वीडियो @banjara_si_ladki नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। इस अकाउंट को अदिरा राजपूत नाम की लड़की चलाती हैं, जो एक एक्टर और एंकर भी हैं। अदिरा अपनी कैंसर जर्नी लगातार फैंस और फॉलोअर्स के साथ साझा करती रहती हैं।
ग्रीन टी का पहला सिप बन गया मजेदार पल
वीडियो में अदिरा बताती हैं कि उन्हें कैंसर है और उनकी मां को शुगर की बीमारी है, इसलिए दोनों को मीठी चाय पीने की मनाही है। इस वजह से उन्होंने ग्रीन टी खरीदकर पीने की कोशिश की, लेकिन उसका स्वाद उन्हें बहुत कड़वा और खराब लगा। अदिरा मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “परेशानी ये है कि अब ये भी नहीं पी जा रही है। इतना घटिया और कड़वा है भैया। मेरी मम्मी बार-बार गाली दे रही हैं। भैया पक्का 40 मिनट से लेकर बैठे हैं।”
View this post on Instagram
हंसी के साथ साथ हौसले को देख लोग कर रहे तारीफ
वीडियो में अदिरा और उनकी मां ग्रीन टी पीते हुए बुरा सा मुंह बनाती हैं और दोनों हँसी के साथ अपनी परेशानी साझा करती हैं। अदिरा कहती हैं कि उन्हें यह ग्रीन टी दोबारा नहीं पीनी, लेकिन खर्च किए गए पैसे का दुख है। वह अपनी मां की ओर देखकर पूछती हैं, “क्या करें मां।” इस वीडियो में उनके मजाकिया अंदाज और पॉजिटिविटी को देखकर लोग उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने की खूब सराहना
सोशल मीडिया यूजर्स ने अदिरा की पॉजिटिविटी और सेंस ऑफ ह्यूमर की खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “गॉड ब्लेस यू, ऐसे ही हंसती रहो,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “भोले बाबा आपको ऐसे हंसते ही रखें और आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएँ।” कई लोगों ने यह भी कहा कि इतनी गंभीर बीमारी में भी अदिरा का पॉजिटिव नजरिया वाकई प्रेरणादायक है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, लेकिन उनका सामना किस एटिट्यूड के साथ किया जाए, यही असली ताकत होती है। अदिरा की कहानी ने कई लोगों के लिए हौसले और उम्मीद की किरण बनकर काम किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...