Site icon Dainik Savera Times

भारतीय युवक ने ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को लाया घर, परिवार ने किया ऐसा वेलकम, वायरल हो गया Video

Social Media Viral Video

Social Media Viral Video

वायरल न्यूज़ : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय युवक अपनी ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को अपने घर लेकर आया। युवक के परिवार ने लड़की का ऐसा गर्मजोशी भरा स्वागत किया कि वह भावुक हो गई।

वीडियो में नानी सबसे पहले लड़की के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसे मिठाई के साथ तोहफा देती हैं। लड़की ने यह गिफ्ट प्यार से स्वीकार किया और परिवार के प्यार को देखकर काफी खुश दिखाई दी। परिवार के सदस्य उसे गले लगाकर अपनत्व का अहसास कराते हैं।

ये भी पढ़ें :

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @dexieandaryan से शेयर किया गया और अब तक लाखों लोगों ने इसे देखा और लाइक किया। कमेंट्स में लोग कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और युवक के परिवार की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। भारतीय समाज में अक्सर लव अफेयर्स को नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन इस घटना में परिवार का अपनत्व और खुलापन एक सकारात्मक उदाहरण पेश करता है।

ये भी देखें :

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version