Site icon Dainik Savera Times

माइनस 10 डिग्री की ठंड में जम गई जवान की वर्दी, वीडियो देख नम हुईं आंखे, Video Viral

Viral Video News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। बता दें कि वीडियो में एक सेना का जवान कड़ाके की ठंड में अपनी हालत दिखाता नजर आ रहा है। जवान की वर्दी पूरी तरह जम चुकी है। इसे देखकर लोग भारतीय सेना के जवानों की मेहनत और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

दरअसल जब हम अपने घरों में रजाई और हीटर के सहारे ठंड से बचते हैं, तब देश के जवान सीमा पर खड़े होकर हमारी रक्षा करते हैं। वायरल वीडियो में भी जवान की ऐसी ही मुश्किल जिंदगी देखने को मिल रही है।

ठंड में पत्थर जैसी सख्त हो गई जवान की वर्दी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ अंधेरा है। बताया जा रहा है कि वहां का तापमान माइनस 10 डिग्री के आसपास है। जिस वजह से जवान की बाहर रखी वर्दी पूरी तरह जम गई है। वही वीडियो में जवान अपनी वर्दी को हाथ से मोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह इतनी सख्त हो चुकी है कि उसमें से बर्फ टूटने जैसी आवाज आने लगती है। वर्दी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

जवान की बात सुनकर भावुक हुए लोग

वीडियो में जवान कहता है कि लोगों को सिर्फ फौजियों की एक लाख रुपये की सैलरी दिखाई देती है, लेकिन उस सैलरी के पीछे कितनी मेहनत और मुश्किलें होती हैं, यह कोई नहीं देखता। जवान की यह बात लोगों के दिल को छू रही है। लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जवानों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि माइनस 10 डिग्री की ठंड में ड्यूटी करना बहुत मुश्किल है। जवानों की मेहनत को सलाम है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जो लोग फौजियों की सैलरी और सुविधाओं पर सवाल उठाते हैं, उन्हें ऐसे वीडियो जरूर देखने चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जवान की वर्दी की हालत देखकर ही समझ आता है कि सीमा पर कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाए गए जवान और जगह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version