Sonu Nigam News: मशहूर सिंगर सोनू निगम की आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। उनके गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में इसका एक खास नजारा फ्लाइट में देखने को मिला। रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने सोनू निगम के गाने गाना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा प्लेन एक छोटे से म्यूजिक कॉन्सर्ट में बदल गया। यह देखकर सोनू निगम भी काफी खुश हुए।
फ्लाइट में यात्रियों ने गाए सोनू के गाने
यह घटना शुक्रवार को रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हुई। इस फ्लाइट में सोनू निगम भी सफर कर रहे थे। इसी दौरान यात्रियों ने उनके मशहूर गाने गुनगुनाने शुरू कर दिए। सभी यात्री सोनू निगम को अपने सामने देखकर काफी उत्साहित थे। सोनू ने भी इस खास पल का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किया। उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट का साइन बंद होने के बाद भी यात्री अपनी सीट पर बैठे उनका इंतजार कर रहे थे। सभी चाहते थे कि सोनू उनके लिए गाना गाएं।
View this post on Instagram
सोनू निगम ने फ्लाइट में सुनाए सुपरहिट गाने
यात्रियों की फरमाइश सुनकर सोनू निगम ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने फ्लाइट के अंदर ही खड़े होकर अपने कई मशहूर गाने सुनाए। इस दौरान उन्होंने ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘किसका है तुमको इंतजार’ और ‘तुझे लगे ना नजरिया’ जैसे गाने गाए।
फैंस का प्यार देखकर खुश हुए सिंगर
सोनू निगम ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ऐसा प्यार सिर्फ सपनों में मिलता है। उन्होंने सभी यात्रियों का दिल से शुक्रिया भी किया।