Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजब-गजब प्रेम कहानी: पांच महीने की शादी के बाद अब अपने भूत पति से तलाक चाहती है UK की ये महिला

April 13, 2023

अजब-गजब प्रेम कहानी: पांच महीने की शादी के बाद अब अपने भूत पति से तलाक चाहती है UK की ये महिला

शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है। जिसमे लड़का लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवार आपस में मिलते है। अपने बहुत सी अजीबो गरीब शादियों के बारे में सुना होगा। क्या अपने कभी इंसान और भूत की शादी के बारे में सुना है। आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताने जा रहे है। यह यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली एक महिला ने पिछले साल हैलोवीन के मौके पर एक भूत से ही शादी कर डाली थी। रॉकर ब्रोकोड नाम की महिला ने एडवर्डो नाम के एक भूत से चर्च में शादी करने का दावा किया था। पेशे से गायिका ब्रोकार्डे का कहना है कि अब वह अपने ‘पति’ से तलाक चालती हैं। महिला का यह भी कहना है कि पांच महीने की शादी में उन्होंने काउंसलिंग भी ली लेकिन शादी में सबकुछ ठीक नहीं हो पा रहा है। इस वजह से उन्होंने अब अपने इस ‘भूत पति’ से अलग होने का फैसला कर लिया है। उसने कहा कि उसके भूत पति ने उसके जीवन को एक जिंदा नरक बना दिया है और उसके आगे बढ़ने के फैसले की घोषणा करने के बाद भी वह उसका पीछा कर रहा है। महिला ने कहा, “मैं हार नहीं मानना चाहती, लेकिन ऐसा लगता है कि भूत से शादी के बाद पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया है।”

हनीमून पर भी गया था जोड़ा
वह अपने हनीमून को याद करते हुए कहा, “पूरा सफर बस बदतर से बदतर होता जा रहा है। एडवर्डो ने सोचा कि रेत में खेलने के लिए मुझे जमीन पर गिराऊं और वह इमोशनल व रोमांटिक हो रहा था, लेकिन मैं उसके साथ अपनी आइसक्रीम शेयर करने की कोशिश कर रही थी और रेत मेरे पूरे चेहरे और बालों पर चिपक गई, इसलिए मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने एक विशाल सीगल के साथ लड़ाई की है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें