Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

परीक्षा में छात्र ने लिखे फिल्मों के गाने,टीचर ने भी फ़िल्मी अंदाज़ में दिया कुछ ऐसा जवाब

March 7, 2024

परीक्षा में छात्र ने लिखे फिल्मों के गाने,टीचर ने भी फ़िल्मी अंदाज़ में दिया कुछ ऐसा जवाब

स्कूल और कॉलेज में तरह तरह के स्टूडेंट दखने को मिलते है आप ने भी अपने समय पर अपने क्लास बहुत तरह के स्टूडेंट को देखा होगा जिसमे से कुछ पढ़ने में बहुत तेज होते है तो कुछ अवेरगे से होते है फिर आते है वो जिनका पढ़ने से दूर दूर तक कोई नाता नहीं होता केवल टाइम पास करने आते है ऐसे छात्र पेपर को भी सीरियस नहीं लेते जिसका नतीजा उन्हें जल्दी ही देखने को मिल जाता है।

इनदिनों सभी स्कूलों में बच्चो की परीक्षा चल रहे है इनदिनों परीक्षाओं का ही मौसम है, ऐसे में छात्र अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी छात्र होंगे, जो परीक्षा को भी मज़ाक में ले रहे हैं। ऐसे ही एक लड़के ने सवाल के जवाब में सही उत्तर तो नहीं लिखे, लेकिन ऐसे-ऐसे गाने लिखे हैं, जो फिल्मों में इस्तेमाल हुए हैं।

दरअसल इतना ही नहीं यहां पर दिलचस्प बात ये है कि टीचर इन जवाबों से ज़रा भी परेशान नहीं हुआ, बल्कि उसने दिलचस्प रिमार्क भी दिया। ये फनी आंसर शीट बहुत वायरल हो रही है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर cu_memes_cuians नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। वायरल हो रही आंसर शीट में आप देख सकते हैं कि लड़के ने 2 सवाल के जवाब में फिल्मों का गाना लिखा है।

पहले सवाल के जवाब में 3 इडियट्स का गाना Give Me Some Sunshine…Give Me Some Rain लिखा है, जबकि तीसरे सवाल के जवाब में पीके फिल्म का गाना- भगवान है कहां रे तू? इस प्रकार से लिखा है। वहीं उसने टीचर को मस्का लगते लिखा की – आप एक शानदार टीचर हैं। यह मेरी गलती है कि मैंने मेहनत नहीं की। भगवान, मुझे कुछ टैलेंट दें।

आमतौर पर देखा जाता कि टीचर ऐसी कॉपियां पढ़ने के बाद बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं लेकिन यहां पर टीचर ने न सिर्फ धैर्य के साथ पूरी कॉपी पढ़ी बल्कि उन्होंने इस पर आखिर में अपनी टिप्पणी भी लिखी है। आंसर शीट देखने के बाद टीचर ने धांसू रिमार्क देते हुए लिखा – ‘और भी उत्तर (गाने) लिखने चाहिए थे। विचार अच्छा है, लेकिन काम नहीं कर रहा। लोगो इस पर तरह तरह के कमैंट्स किये है। यह यूजर को पसंद आ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें