नेशनल डेस्क : नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास रात के समय एक बेहद लापरवाही भरी घटना सामने आई। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी की। उन्होंने कार को गोल-गोल घुमाया (ड्रिफ्टिंग) और तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए गाड़ी दौड़ाई। इस स्टंट के कारण सड़क पर चल रहे लोगों को काफी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ा। वहां से गुजर रही कई गाड़ियां अचानक रुक गईं और पैदल चलने वाले डर के मारे किनारे हट गए। यह घटना पूरी तरह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरनाक थी। वहीं जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
आपको बता दें कि इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को देखकर लोगों में नाराजगी फैल गई और पुलिस तक यह मामला पहुंच गया। नोएडा के ADCP सुमित शुक्ला ने बताया कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना 126 की पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर गाड़ी और उसमें बैठे युवकों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
Recently, two students from Amity University in Noida did a 360 degree drift stunt with Toyota Fortuner cars to become famous on social media. When that video went viral, the police registered a case against them saying that doing stunts that endanger lives is against them pic.twitter.com/0DvWVYwLKn
— Vinay Kumar Netha (@startupwith2) December 26, 2022
गिरफ्तार युवकों की पहचान और गाड़ी सीज
पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम दिवाकर शर्मा, पुत्र विष्णु शर्मा और संजय कुमार सिंह, पुत्र सतेंद्र कुमार हैं। दोनों को एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास से ही गिरफ्तार किया गया। साथ ही, जो फॉर्च्यूनर कार उन्होंने स्टंट के लिए इस्तेमाल की थी, उसे भी कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया है। पुलिस ने साफ किया कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, क्योंकि ये सड़क पर चलने वाले सभी लोगों के लिए जान का खतरा बन सकती हैं।
लापरवाही से नहीं चलेगा – पुलिस की कड़ी चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में यह भी कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी ट्रैफिक नियमों का घोर उल्लंघन है। यह सिर्फ एक मस्ती नहीं, बल्कि एक ऐसा अपराध है जिससे किसी की जान भी जा सकती है। इसलिए जो लोग सोचते हैं कि वे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो जाएंगे, उन्हें अब सोचना चाहिए कि इसका अंजाम जेल तक भी पहुंचा सकता है। आरोपियों के खिलाफ कानून की कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच भी चल रही है।
लोगों से अपील – सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं
नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की लापरवाही या खतरनाक हरकत न करे। न ही किसी और को ऐसा करने के लिए उकसाए। यदि आप कहीं भी इस तरह की हरकत देखें, तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। ऐसी घटनाओं से सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। सड़कें सभी के लिए हैं, इन्हें सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...