Site icon Dainik Savera Times

WOW! ऐसा खूबसूरत और अनोखा गांव जहां जाने के लिए नहीं पड़ती सड़कों की जरूरत

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बै में बताने जा रहे हैं जहां जाने के लिए सड़क ही नहीं है। दरअसल, नीदरलैंड में गिएथूर्न नाम का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां सड़क नहीं हैं। जी हाँ, इस स्थल पर आपको परिवहन के लिए एक भी सड़क नहीं मिलती हैं। इसे दक्षिण का वेनिस या नीदरलैंड का वेनिस भी कहा जाता है। यह एक बहुत ही प्यारा सा गांव हैं जहां एक भी सड़क नही है।

बता दें के नहरों से घिरे इस गांव में आपको कही भी जाना हो तो बोट से ही जा सकते हैं। यहां इलेक्ट्रिक मोटर से नाव चलती है और इसी के जरिये लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं।कुछ लोगों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लकड़ी के छोटे-छोटे पुल भी बना लिये हैं। इस गांव की स्थापना 1230 में हुई थी यहां इतना पानी 1170 में आयी एक भयंकर बाढ़ से आया था।

धीरे-धीरे लोगों ने यहां नहर बनानी शुरु कर दी। तब, शायद किसी को यह अंदाजा भी नहीं होगा कि नहरों के कारण यह जगह दुनिया के नक्शे पर खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में छा जाएगी। इस गांव से कुल 7.5 किलो मीटर लम्बी नहरें निकलती है।

Exit mobile version