Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐसे जानवर जो दुनिया के हैं सबसे खूंखार और अजीबो-गरीब, उड़ जाएंगे आपके होश

August 20, 2023

ऐसे जानवर जो दुनिया के हैं सबसे खूंखार और अजीबो-गरीब, उड़ जाएंगे आपके होश

* Hallucigenia:इस जानवर के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिको ने 50 साल तक रिसर्च किया जिसके बाद भी ये नहीं पता चल पाया कि इसका सिर और पैर किधर है। इसका शरीर का ऊपरी हिस्सा कांटेदार था जो कि इसे दूसरे जानवरों से बचने में मदद करता था। वहीं इसके नीचे वाले हिस्से में लगे कांटे इसको चलने में मदद करते है। बता दें कि इसका आकार एकदम हमारे उंगली जितना ही था।

* Meganeura: ये जानवर बिल्कुल ड्रेगन फ्लाई की तरह था जिसका आकार 26 इंच था और ये दिखने में एकदम कीड़े की तरह था। बता दें कि ये बिल्ली जैसे साइज़ के जानवर को भी अपने साथ उड़ा कर ले जा सकता था। इस जानवर के जो जीवाश्म मिलें उसी से वैज्ञानिकों को ये पता चला।

* Arthropleura: ये देखने में काफी खतरनाक और अजीब सा लग रहा था ये एक रेंगने वाला जानवर था जो कई सालों पहले हमारी पृथ्वी पर रहता था। इसका आकार 8 फीट तक हो सकता था इसकी त्वचा काफी मोटी थी जो इसके लिए कवच का काम करती है। इनके मात्र एक डंक से किसी भी इंसान की 1 सेकंड में मौत हो सकती है।

* Hammaerhead salamander: इसका पाता सबसे पहले 2004 में चला था। इस जानवर का सिर एकदम हथोड़े जैसा था लेकिन अभी तक ये पता नही चल पाया कि ये है क्या। कुछ समय पहले इसे जापान में दिखा।

* Saber toothed tiger: ये देखने में बिल्कुल शेर की तरह था इसकी प्रजाति शेर से मिलती जुलती थी। जिसके बाहर निकला दांत उसे सबसे अलग बनाता है। ये अभी कुछ ही सालों पहले नार्थ अमेरिका में देखा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें