Dainik Savera Times

जलवायु परिवर्तन के बारे में बता सकते हैं नदियों के तापमान, रिसर्च में हुआ खुलासा

दुनिया भर के बहुत से इलाकों में जलवायु परिवर्तन के कारण नदी का तापमान बढ़ रहा है। साथ ही मानवीय गतिविधियां भी पानी के तापमान में बदलाव ला रही हैं। नदियों के तापमान में बदलाव नदियों की बहुत सी चीजों पर तुरंत और गहरा असर डालता है।

इसमें शैवाल का अचानक बढ़ना, मछिलयों के जनसंख्या में तेजी से बदलाव आदि शामिल हैं। इन प्रभावों को समझ कर हम जलवायु परिवर्तन के लंबे असर को समझ सकते हैं। इससे हमें समय से पहले उठाने वाले कदम तय करने में भी मदद मिलेगी। लेकिन जरूरत है कि हम नदियों के तापमान की जानकारी गंभीरता से हासिल करें।

Exit mobile version