अजब-गजब: आप सोचते होंगे कि एक डिलीवरी बॉय कितना ही कमा लेता होगा। आज हम आपको ऐसे डिलीवरी बॉय के बारे में बताने जा रहे हैं ,जिसकी कमाई सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह फूड डिलीवरी बॉय चीन का है, जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस डिलीवरी बॉय ने फूड डिलीवरी करके पिछले पांच साल में 1.12 मिलियन युआन (160,000 अमेरिकी डॉलर) यानी करीब 1.43 करोड़ रुपये की बचत की है और अपना पूरा कर्ज चुकाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय झांग ज़ुएकियांग साल 2020 में एक प्रमुख प्लेटफॉर्म में डिलीवरी का काम करने के लिए शंघाई आए थे। इससे पहले वह अपने दोस्त के साथ मिलकर दक्षिणपूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के झांगझोउ स्थित अपने गृहनगर में एक छोटा-सा ढाबा चलाते थे, जो बंद हो गया, जिसके कारण उनपर 50,000 युआन (7,000 अमेरिकी डॉलर) करीब 6.27 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी बॉय का काम किया और अपना कर्ज चुकाया।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: शुभमन गिल टी20 विश्व कप 2026 से क्यों हुए बाहर? ये रही बड़ी वजह
डिलीवरी कर कमाए 1.4 मिलियन युआन
पिछले महीने झांग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने पिछले पांच सालों में अपने डिलीवरी के काम से 1.4 मिलियन युआन कमाए हैं। उन्होंने इन पैसों से अपने कर्ज चुका दिए और अपने रहने-खाने के खर्चों को घटाने के बाद वो 1.12 मिलियन युआन बचाने में कामयाब रहे। मुझे बहुत ही बुनियादी दैनिक जरूरतों के अलावा कोई अन्य खर्च नहीं करना पड़ता है।
झांग ने बताया कि मैं दिन में लगभग 13 घंटे और हफ्ते में सातों दिन काम करता हूं। खाने और सोने के अलावा मैं अपना सारा समय ग्राहकों को खाना पहुंचाने में बिताता हूं। वह सुबह 10.40 बजे काम शुरू करते हैं और अगले दिन सुबह 1 बजे तक काम करते हैं। वह हर दिन 8.5 घंटे सोते हैं, ताकि खुद को रिफ्रेस कर सकें। वो अक्सर एक महीने में 300 से अधिक ऑर्डर पूरे करते हैं, जिनमें से प्रत्येक में औसतन 25 मिनट लगते हैं। कुल मिलाकर डिलीवरी के दौरान उन्होंने 324,000 किलोमीटर की दूरी तय की है। इसीलिए उनके साथियों ने उन्हें ‘डिलीवरी किंग’ नाम दिया है।
झांग ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी कहानी ऑनलाइन इसलिए शेयर की है, क्योंकि वह अपनी उपलब्धि से खुश हैं। आखिरकार मैंने कड़ी मेहनत करके अपने कर्ज चुका दिए हैं और काफी बचत भी कर ली है। उनकी योजना अगले साल शंघाई में दो नाश्ते की दुकानें खोलने की है, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...