Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

इस गांव के लोगों की रातोंरात बदली किस्मत, एक साथ 165 लोग बने करोड़पति

अपने बहुत बार सुना होगा कि एक व्यक्ति की लॉटरी निकलने से किस्मत बदल गई या फिर एक की जगह दो व्यक्तियों की लॉटरी निकली। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एक या दो की जगह एक साथ 10 लोगों की किस्मत लॉटरी निकलने से बदल जाती है लेकिन हम आपको बताने जा रहें है एक ऐसे गांव की खबर जहां 10 या 20 नहीं बल्कि 150 से अधिक लोगों की किस्मत एक साथ बदल गई।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार एक गांव ऐसा है जहां रहने वाले 165 लोग रातोंरात करोड़पति बन गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन लोगों ने एक साथ मिलकर कर यूरोमिलियन लॉटरी का टिकट खरीदा था। और जो रकम जीती है, वो 1200 करोड़ रुपये से अधिक की है। जी हाँ 165 लोगों ने 1200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जीती हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रति व्यक्ति करीब 7.50 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये घटना है यूरोप के बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित ओलमेन गांव की, जहां लॉटरी निकलने के बाद पुरे गांव में खुशी का माहौल है।

12.3 करोड़ पाउंड की इनामी राशि को 165 लोगों में बांटा जाएगा। इस लिहाज से हर व्यक्ति को भारतीय करेंसी के लिहाज से लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये मिलेंगे। खास बात यह है कि इन गांव वालों ने पहले ही तय कर लिया था कि इनामी राशि को सब में बराबर बांटा जाएगा। ये फैसला लॉटरी खरीदने से पहले ही किया गया था। अब इस पर अमल भी होगा। गांव के कुछ लोग इसे ‘बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट’ मान रहे हैं।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version