Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटी को पत्नी बनाकर पिता ने बनाए शारीरिक संबंध, कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें क्या है पूरा मामला

October 24, 2023

बेटी को पत्नी बनाकर पिता ने बनाए शारीरिक संबंध, कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका के एक आदमी को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि 40 साल के ट्रैविस फील्डग्रोव ने 21 साल की सामंथा केर्शनर के साथ एक अक्टूबर को शादी रचाई थी। अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कोर्ट ने उसे सजा सुनाई? आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

बता दें कि, ट्रैविस फील्डग्रोव ने जिस लड़की से शादी रचाई है, वह उसकी सगी बेटी है। मिरर रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने खुद इस बात का कबूला है कि इनके बीच शारीरिक संबंध थे। सामंथा ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहल उसने अपनी मां से पूछा था कि उसका पिता कौन है और वह उससे मिलना चाहती है। इसके बाद मां ने पिता की पहचान उजागर की और बताया कि उसका पिता फील्डग्रोव है।

पिता की पहचान उजागर होने के बाद सामंथा तीन साल तक फील्डग्रोव के साथ बेटी की तरह रही। लेकिन फिर धीरे-धीरे इनके बीच का रिश्ता बदलने लगा और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों की बीच जल्द ही बात यौन संबंधों तक पहुंच गई। हालांकि दोनों ने पुलिस को यह नहीं बताया कि उनका रिश्ता बाप-बेटी से पत्नी तक कैसे पहुंच गया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब दोनों का डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों का असली रिश्ता बाप-बेटी का है। फील्डग्रोव और सामंथा दोनों ने ही यह माना कि इन्होंने सीमा लांघकर पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते का अपमान किया है। कोर्ट ने बेटी के साथ सोने के जुर्म में फील्डग्रोव को दो साल की सजा सुनाई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें