अजब-गजब: अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा (Edi Rama) ने हाल ही में एक ऐसा ऐलान किया, जिसने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि देश की पहली AI मंत्री ‘डिएला’ प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही 83 AI बच्चों को जन्म देंगी। सुनने में यह भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।
क्या है मामला?
डिएला कोई असली इंसान नहीं, बल्कि एक Artificial Intelligence पर आधारित वर्चुअल मंत्री हैं, जब प्रधानमंत्री रामा ने कहा कि डिएला प्रेग्नेंट है और उसके 83 बच्चे होंगे तो यह वास्तविक गर्भावस्था नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक (symbolic) बयान था। इसका मतलब है कि डिएला अब 83 नए AI सिस्टम या वर्चुअल असिस्टेंट्स तैयार करेगी, जो अल्बानिया की संसद के सांसदों की मदद करेंगे। ये सभी AI सहायक हर सांसद के लिए एक डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: ना पंडित, ना फेरे… संविधान की शपथ लेकर दो जोड़ों ने किया विवाह
प्रधानमंत्री रामा ने बताया कि ये बच्चे वास्तव में एआई प्रोग्राम्स या एजेंट्स होंगे। इनका काम संसद की हर बैठक का रिकॉर्ड रखना, सांसदों को बताना कि चर्चा में क्या हुआ, रिपोर्ट और डेटा तैयार करना और जब कोई सांसद किसी चर्चा में मौजूद न हो, तो उसे बाद में पूरी जानकारी देना। मजाकिया लहजे में रामा ने कहा कि अगर कोई सांसद कॉफी पीने बाहर चला जाए, तो यह AI बच्चा बताएगा कि उसकी गैरहाजिरी में क्या कहा गया और किसका जवाब देना चाहिए। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरा AI सिस्टम 2026 के अंत तक पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।
क्यों बनाई गई थी AI मंत्री ‘डिएला’?
अल्बानिया ने सितंबर 2025 में अपनी पहली AI मंत्री डिएला को लॉन्च किया था। डिएला को बनाने का मकसद सरकारी कामकाज, खासकर पब्लिक प्रोक्योरमेंट (Public Procurement) यानी सरकारी टेंडर और खरीद प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाना था। शुरुआत में जनवरी में e-Albania पोर्टल पर डिएला को एक वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में लॉन्च किया गया था। वह नागरिकों और कारोबारियों को सरकारी दस्तावेज हासिल करने में मदद कर रही थी।
ये भी पढ़ें: आज होगा SIR चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 बजे EC की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस