Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता की चौकी में बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, टैलेंट देख दीवाने हुए लोग

November 24, 2025

माता की चौकी में बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, टैलेंट देख दीवाने हुए लोग

वायरल न्यूज: अक्सर लोग टैलेंट को टीवी के बड़े मंचों पर खोजते हैं, जहां चमकदार लाइटें हों, भारी भीड़ हो और बड़ा प्रोडक्शन हो लेकिन असली कला इन चीजों पर निर्भर नहीं होती। हुनर तो गली-मुहल्लों और घरों के छोटे आयोजनों से भी निकलकर दुनिया को चौंका सकता है। कुछ ऐसा ही अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। एक 12 साल की बच्ची का पारंपरिक डांस इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह वीडियो माता की चौकी का है, जहां यह बच्ची पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर नाचती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर आत्मघाती हमला, 3 की मौत

वीडियो में जैसे ही ढोलक बजती है और मंजीरों की आवाज़ गूंजती है, बच्ची डांस शुरू करती है। उसकी हर मुद्राएँ और एक्सप्रेशंस इतने परफेक्ट हैं कि देखने वाला नजरें हटाना मुश्किल है। डांस में राजस्थानी लोक शैली की झलक साफ दिखाई देती है। ज़ोर और नज़ाकत का शानदार तालमेल, हाथों की सुंदर हरकतें, चेहरे पर ताक़त और भावपूर्ण अभिव्यक्ति देखकर समझ आता है कि बच्ची की ट्रेनिंग कितनी मजबूत है और कितना समर्पण वो अपनी कला में लगाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitin Chang Wala (@nitin_rohtan_12)

 

यह वीडियो सिर्फ डांस नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक है। 12 साल की इस बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग दंग रह गए। उसकी एनर्जी, उसकी स्टेज पकड़ और आंखों की चमक किसी बड़े कलाकार से कम नहीं लगती। लोग कमेंट में लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह तो असली टैलेंट है। दूसरे यूजर ने लिखा-
ऐसा कला देखने को बहुत कम मिलती है। एक अन्य ने लिखा- भारत की संस्कृति हमेशा जिंदा है।

RL : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों का पारा स्तर गया बढ़

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें