भारतीय और विश्व इतिहास में 11 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 11 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1893- अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया। 1895- महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म। 1906- महात्मा गांधी ने.

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 11 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1893- अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1895- महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।
1906- महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
1919- अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1922- आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल की शुरूआत।
1939- इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पेंटागन का निर्माण शुरू।
1948- ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1951- फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला।
1961- विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1962- मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए।
1968- एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
2001- अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया।
2003- चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले।
2005- गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
2019- अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी करार दिया।
2020- सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन।

- विज्ञापन -

Latest News