Site icon Dainik Savera Times

दाम सातवें आसमान पर… खेत से चुरा ले गये चोर, किसान ने लगवाये CCTV कैमरे

जहां आजकल दाम सातवें आसमान पर वहीं चोर भी चोरी करने से पिछे नहीं हच रहे हैं। ऐसा ही मामला एक सामने आया है। महाराष्ट्र के संभाजी नगर एक किसान ने अपने टमाटरों की रखवाली करने के लिए खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं लिए हैं। किसान को ये कदम हाल ही में उनके खेत से टमाटर चोरी होने के बाद उठाना पड़ा। पिछले कुछ महीनों से टमाटर के दाम सातवें आसमान पर पहुंचे हुए हैं। इसकी वजह से एक तरह जहाँ आम जनता परेशान हैं।
वहीं, दूसरी ओर टमाटर की खेती करने वाले किसानों की चांदी हो रखी है। टमाटर बेचकर अब तक कई किसान करोड़पति बन गए हैं। किसानों के करोड़पति होने की खबरें हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।

खेतों में सीसीटीवी लगवाने को लेकर शरद रावटे ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज सबसे अधिक महंगी सब्जी टमाटर है और वह इसकी चोरी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। रावटे ने कहा, ’22-25 किलो टमाटर की एक क्रेट अब 3,000 रुपये में बिक रही है। मेरा खेत पांच एकड़ भूभाग में फैला हुआ है और मैंने लगभग डेढ़ एकड़ में टमाटर उगाए हैं, जिससे मुझे आसानी से छह-सात लाख रुपये मिल रहे हैं।

 

Exit mobile version