Site icon Dainik Savera Times

दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, जो महिलाओं को जवान बनाने के लिए होता है इस्तेमाल

दुनिया के सबसे खतरनाक जहर का नाम है बोटुलिनम टॉक्सिन. इस जहर का सिर्फ एक नैनो ग्राम आपकी पल भर में जान ले सकता है. इस जहर को बनाने में क्लॉस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम के बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है। इंसान को फूड पॉइजनिंग इसी बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये इतना खतरनाक है कि बाजार में आपको कहीं भी नहीं मिलेगा. इस जहर को सिर्फ वही कंपनियां खरीद सकती हैं जिनके पास इसका परमिशन हो। दरअसल, एक तरफ ये जहर जहां जानलेवा है. वहीं दूसरी ओर इस जहर की मदद से कई प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं।

जहर से कैसे प्रोडक्ट बनते हैं:-
बोटुलिनम टॉक्सिन एक तरफ जहां इंसान की जान ले सकता है। वहीं दूसरी ओर इसकी मदद से कई ब्यूटी प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. आपको बता दें, इस जहर की मदद से एक फेस फ्रीजिंग इंजेक्शन बनाया जाता है, जिसे बोटॉक्स कहते हैं। लोग इसका इस्तेमाल खुद को जवान बनाए रखने के लिए करते हैं। दरअसल, इसके इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियां नहीं होती हैं।

 

Exit mobile version