Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंखों का छाता बनाकर करता है शिकार ये पक्षी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

July 29, 2023

पंखों का छाता बनाकर करता है शिकार ये पक्षी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जानवरों से जुड़े कई अजब गजब वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्ही वीडियो में से एक को इन दिनों सबसे ज्यादा बार देखा जा रहा है। ये वीडियो एक पक्षी का है जो अपने पंखों को खास तरह से ढालकर शिकार करता है और हर बार शिकार पकड़ने में कामयाब होता है।

ट्विटर अकाउंट @buitengebieden पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी पानी के ऊपर चलता है और फिर अचानक से पंख को गोल घुमाकर छाता बना लेता है। ऐसा करने से मछलियां उसकी ओर आकर्षित हो जाती हैं और चोंच का प्रयोग कर वो बिल्कुल सटीक निशाना लगाती है और मछली को तुरंत ही पकड़ लेती है। चोंच से पंख के आसपास मौजूद मछलियों को मारकर खा लेती है और फिर अपने पंखों को हटाती है। वीडियो में बताया गया है कि इस तरीके को कैनोपी फीडिंग कहते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, चिड़िया छाता इसलिए बना लेती है जिससे वो पानी में अंधेरा कर दे और मछलियों का ध्यान कुछ पल के लिए भटक जाए। एक ने कहा कि इसे अंब्रेला बर्ड भी कहते हैं। एक ने कहा कि चिड़िया मस्ती करने के लिए ऐसा करती होगी। एक ने कहा कि पक्षी ऐसा छलावरण के लिए भी करते होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें