Site icon Dainik Savera Times

‘डेथ चेयर’ नाम से मशहूर ये चेयर है शापित, इससे घटती हैं बेहद खौफनाक घटनाएं

हम आपको आज अनोखी भूतिय कुर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मौत की कुर्सी कही जाने वाली इस रहस्यमयी चेयर के ऐसे कई किस्से हैं, जिन्हें जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। यह कुर्सी फिलेडेल्फिया के एक म्यूजियम में रखी गई है। इस चेयर के खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डर के कारण इसको जमीन से कई फीट ऊपर लटकाया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो।

ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक एक शख्स की थी। कहा जाता है कि उसकी इस पसंदीदा चेयर पर एक बार उसके ससुर बैठ गए थे। इससे थॉमस काफी गुस्सा हो गया और उसने उनका मर्डर कर दिया। इस मर्डर के कारण थॉमस बस्बी को फांसी के तख्ते पर लटका दिया गया था। हालांकि मरने से ठीक पहले थॉमस ने ये श्राप देते हुए कहा कि जो कोई भी इस कुर्सी पर बैठने की हिमाकत करेगा उसकी मौत हो जाएगी। गौरतलब बात है कि थॉमस की मृत्यु के बाद भी कई लोगों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और उस कुर्सी पर बैठना चाहा। हालांकि चेयर पर बैठने के बाद कुछ ही दिनों में उनकी मृत्यु हो गई।

कुछ समय बाद जब कुर्सी पर बैठने वाले 4 और लोगों की मृत्यु हुई, तो कई लोगों को इस बात का एहसास हुआ कि ये कुर्सी शापित हो चुकी है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय कुछ सैनिक इस चेयर पर बैठे थे। युद्ध के दौरान इन सभी सैनिकों में से एक भी जिंदा नहीं बचा सका। कहा तो ये भी जाता है कि आज भी थॉमस बस्बी की आत्मा इस कुर्सी में है। उसके बाद से इस चेयर को लोगों की पहुंच से दूर कर दिया गया। इसे अब एक म्यूजियम में रखा गया है। इस कुर्सी को डेथ चेयर के नाम से भी जाना जता है।

Exit mobile version