Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजब-गजब: इस किसान के हैं 102 बच्चे, 12 पत्नियां और 568 नाती-पोते, अब लिया एक और बड़ा फैसला

January 8, 2023

अजब-गजब: इस किसान के हैं 102 बच्चे, 12 पत्नियां और 568 नाती-पोते, अब लिया एक और बड़ा फैसला

नई दिल्ली: इस 8 बिलियन की आबादी वाली दुनिया में कोई न कोई व्यक्ति किसी वजह से चर्चा में रहता ही है। वहीं अब एक ऐसा व्यक्ति चर्चा में बना हुआ है जिसकी 12 पत्नियां हैं। हैरानी की बात यह है कि इसके 102 बच्चे और 568 नाती-पोते हैं। आपको जानकर यह बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आपको बता दें की यह शख्स अफ्रीकी देश युगांडा का रहने वाला है,जिसका नाम 67 वर्षीय मूसा हसाहया है। यहां बहुविवाह करना गैर कानूनी नहीं है।

युगांडा में रहने वाला यह शख्स एक किसान है और इसके ज्यादातर बच्चे और पत्नियां भी इसके साथ ही खेत में काम करते हैं। वहीं अब इस व्यक्ति ने बड़ा फैसला लिया है जिसके लिए उसकी चर्चा हो रही है। इतना बड़ा परिवार हो जाने के चलते अब इस शख्स को अपना परिवार का पेट भरने में मुश्किल हो रही है। मूसा हसाहया ने आखिरकार अपने परिवार को बढ़ाना बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘जीवन यापन की बढ़ती लागत के कारण मेरी आय पिछले कुछ वर्षों में कम होती गई है और मेरा परिवार बड़ा होता गया है।

मूसा हसाहया का कहना है कि एक पुरुष एक महिला से कैसे संतुष्ट हो सकता है, इस लिए मैंने एक के बाद एक महिलाओं से शादी की। उनकी सबसे छोटी पत्नी, ज़ुलाइका, जो उनके 11 बच्चों की माँ हैं, ने कहा, ‘मेरे और बच्चे नहीं हो रहे हैं। मैंने खराब वित्तीय स्थिति देखी है और अब मैं गर्भ निरोधक गोली ले रही हूँ।’ हसाहा के लगभग एक तिहाई बच्चे, जिनकी आयु छह से 51 वर्ष के बीच है, उनके साथ उनके खेत में रहते हैं। उनकी सबसे बड़ी संतान उनकी सबसे छोटी पत्नी से 21 साल बड़ी है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें