Site icon Dainik Savera Times

PINK कलर के पीछे दीवानी इस 40 साल की महिला ने गुलाबी रंग से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

अमेरिका के लास वेगास में रहने वाली एक महिला PINK कलर के पीछे इतनी दीवानी है कि उसने गुआबि रंग के साथ शादी की है। शायद ये बात सुन आप हैरान रह जायेंगे लेकिन यह बात सच है कि महिला ने गुलाबी रंग के साथ खूब धूमधाम से शादी रचाई। सीरा नाम की महिला की शादी में हर चीज गुलाबी रंग की थी। मेहमान भी इसी रंग के कपड़े पहनकर आए। सीरा ने गुलाबी कपड़ों में खड़ी भीड़ के सामने गुलाबी रंग से 1 जनवरी को शादी की थी। सशल मीडिया पर सीरा क तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरो में देखा गया कि कैसे वो अपनी गाड़ी पर गुलाबी रंग का केक लेकर भी बैठीं।

बता दें दरअसल सीरा 40 साल से अधिक समय से गुलाबी रंग के साथ रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद उन्होंने इसी के साथ रिश्ते में बंधने का सोचा। वह इसके सभी शेड्स के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। सीरा को दो साल पहले गुलाबी रंग से शादी करने का विचार आया था। तब एक बच्चे ने गुलाबी रंग के कपड़े पहनने के चलते सीरा का मजाक उड़ाया था। सीरा ने शादी के लिए गुलाबी रंग का गाउन, फ्लफी कोट और टियारा पहना हुआ था। उन्होंने अपने बालों का रंग भी गुलाबी करवा लिया। इसके अलावा ज्वेलरी और लिपस्टिक भी इसी रंग के रखे।

 

 

Exit mobile version