Site icon Dainik Savera Times

ये है दुनिया का अनोखा देश, इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें कर देंगी आपको हैरान

 

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो बाकी देशों से बिल्कुल अलग हैं। इन देशों में पुर्तगाल का नाम भी शामिल है। यहां के एक शेफ ने साल 2012 में 5443 किलो से भी ज्यादा वजन का आमलेट बनाया था। पुर्तगाल की 15 ऐसी जगहें हैं जो यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शामिल हैं। यह यूरोप के सबसे ज्यादा पुराने देशों में शामिल है।

कोयंबरा विश्वविद्यालय में किताबों को दीमक से बचाने के लिए चमगादड़ों को पाला गया है। विश्व की सबसे पुरानी किताबों की दुकान बर्ट्रेड लिस्बन में है। पुर्तगाल में अधिकतम सजा 25 साल तक की हो सकती है। यहां पर 30 मीटर तक की समुद्री लहरें देखने को मिलती है।

Exit mobile version