
अजब-गजब: सर्दियों के दिनों में भारत में अक्सर घना कोहरा छा जाता है और सूरज देर से निकलता है। कभी-कभी 2–3 दिन तक सूरज की रोशनी नहीं दिखती। लेकिन धरती पर एक ऐसा शहर भी है, जहां एक–दो दिन नहीं, बल्कि पूरे दो महीने तक सूरज नजर नहीं आता! यह जगह अमेरिका के राज्य अलास्का में स्थित उत्कियागविक शहर है। करीब 4600 की आबादी वाला यह शहर अभी पूरी तरह अंधेरे में डूब चुका है। यहां 18 नवंबर को साल का आखिरी सूर्यास्त हुआ और अब 22 जनवरी 2026 से पहले सूरज नहीं निकलेगा।
क्यों नहीं दिखता सूरज?
उत्कियागविक शहर आर्कटिक सर्कल के उत्तर में लगभग 483 किलोमीटर दूर है। सर्दियों में पृथ्वी का उत्तरी हिस्सा सूर्य से दूर झुक जाता है, इसलिए धीरे-धीरे दिन का प्रकाश कम होने लगता है और दिसंबर के आसपास यह अंधेरा अपने चरम पर पहुंच जाता है। इस दौरान यहां लगातार रात जैसा माहौल रहता है। कभी-कभी आसमान में सिर्फ ऑरोरा बोरियालिस (Northern Lights) की हरी-नीली रोशनी दिखाई देती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, शहर में अगला सूर्योदय 22 जनवरी 2026 को होगा यानी लगभग 66 दिनों बाद।
ये भी पढ़ें: कंबोडिया में बड़ा हादसा: पुल से नदी में गिरी बस, 16 लोगों की गई जान
कड़कड़ाती ठंड और मुश्किल हालात
ध्रुवीय रात्रि के समय यहां का मौसम बेहद कठोर हो जाता है। तापमान शून्य डिग्री फारेनहाइट से भी नीचे चला जाता है। कई दिनों तक भीषण ठंड और तेज़ बर्फीली हवा चलती हैं। सूरज न उगने के कारण जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है, फिर जैसे-जैसे बसंत आता है, दिन का उजाला बढ़ता जाता है और मई के मध्य तक हालात पूरी तरह उलट जाते हैं।
गर्मियों में अनोखा नज़ारा
मई के मध्य से अगस्त की शुरुआत तक यहां सूरज बिल्कुल नहीं डूबता। यानी लगातार 24 घंटे उजाला रहता है। इस घटना को मिडनाइट सन कहा जाता है।
VD : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में कश्मीर की कला का जलवा