अजब-गजब: दुनियाभर में जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां पाई जाती है। इनमें से एक जीव ऐसा भी है, जो प्राकृतिक बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह जानवर दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर है। इस जीव के शरीर की बनावट इसे दूसरों से काफी अलग बनाती है।
इस जीव का नाम आर्मडिलो है। इसका ‘बुलेटप्रूफ’ शरीर बाहरी खतरों के खिलाफ प्राकृतिक रक्षा प्रदान करता है। इसके शरीर में एक तरह का इन-बिल्ट कवच होता है, जो किसी बुलेट प्रूफ जैकेट से कम नहीं है। इसकी त्वचा बहुत सख्त होती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कवच इतना सख्त होता है कि इसपर गोलियों का भी असर नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Update : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज कितना है 1 ग्राम गोल्ड का रेट
आर्माडिलो का स्पेनिश में मतलब ‘छोटा बख्तरबंद’ है। आर्मडिलो की त्वचा यूवी प्रकाश में काफी चमकदार दिखती है। इस जीव का पूंछ, ऊपरी अंग और सिर का शीर्ष सभी भाग कवच से ढके हुए होते हैं। यह शिकारियों से रक्षा के लिए ऊपरी त्वचा पर बहुत अधिक भरोसा करते हैं। जैसे ही इन्हें किसी शिकारी के हमले का एहसास होता है, यह अपने शरीर को एक गेंद की तरह लपेट लेता है। मजबूत और टिकाऊ कवच के कारण शिकारी इसे नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं, चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें।
बता दें आर्माडिलो मुख्यरूप से मध्य और दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं। इन्हें इलिनोइस और नेब्रास्का में भी देखा गया है। यह दीमक जैसे कीड़ों को खाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ये अच्छे तैराक भी होते हैं और 4-6 मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ये देश लेकर आ रहा नया कानून, स्कूलों-यूनिवर्सिटी में बुर्का और नकाब पहनने पर लगेगा बैन

