Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

world's longest car viral video

world's longest car

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दुनिया की सबसे लंबी कार दिखाई गई है, जिसकी लंबाई इतनी ज़्यादा है कि ज्यादातर लोग पहली नज़र में यकीन ही नहीं कर पाते कि यह कार सचमुच चल भी सकती है। यह कार अपनी अनोखी बनावट के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

क्या है इस कार की खासियत?

वीडियो में एक व्यक्ति दर्शकों को इस विशाल कार के पास ले जाकर उसकी खूबियों के बारे में बताता है, जिसमें वह कह रहा है कि यह कार 100 फीट से भी लंबी है। इसमें 24 पहिए लगे हुए हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी छत पर हेलीपैड बना हुआ है, जहाँ हेलीकॉप्टर भी उतारा जा सकता है। हेलीपैड के ठीक सामने 6 लोगों के लिए जकूज़ी बनी हुई है। इसके अलावा कार पर ही गोल्फ खेलने की जगह भी दी गई है। यह अनोखी कार फिलहाल फ्लोरिडा के ऑरलैंडो ऑटो म्यूजियम में रखी गई है, जहाँ लोग इसे देखने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IndiGo संकट पर SC ने तत्काल सुनवाई करने से किया इनकार, कहा- केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कर रही कार्रवाई

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इंस्टाग्राम पर battles.digital नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। करीब 20 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है और कमेंट्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये कार नहीं, पूरी ट्रेन है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो इससे भी लंबी कार बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दूँगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसी कार तो कार्टून में ही दिखती है।

तिस्का चोपड़ा ने ‘साली मोहब्बत’ की प्रीमियर में फैशन का जादू बिखेरा!”

Exit mobile version