Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक फूल, इसकी खुशबू से ही जा सकती आपकी जान

August 24, 2023

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक फूल, इसकी खुशबू से ही जा सकती आपकी जान

हर किसी को फूल बहुत पसंद होते हैं खासतौर पर इनकी खुशबू हमारा बहुत मन लुभाती है। लेकिन अगर यही फूल आपके लिए जानलेवा बन जाये तो! दरअसल आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खुशबु आपकी जान भी ले सकती है। हम बात कर रहे हैं एकोनिटम पौधे की जिसके संपर्क में आते ही हार्ट की गति को धीमा कर देता है जिससे मौत हो जाती है।

इसका सबसे जहरीला हिस्सा होता है जड़, लेकिन पत्तों में भी जहर होता है। दोनों में न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, यानी वो जहर जो दिमाग पर असर करता है। जब ये फूल, पत्ते या इसकी जड़ त्वचा से संपर्क में आते हैं तो वहां झुनझुनी पैदा होती है, वह हिस्सा अकड़ने लगता है। अगर गलती से इसे खा लिया जाए तो आपकी मौत तो समझो तय है! आम मान्यता ये है कि पौधों में ये टॉक्सिन या जहर खुद की सुरक्षा के लिए विकसित हुआ है। इसके चलते यह पौधा कीटों और जानवरों से अपना बचाव कर पाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें