ये है दुनिया की सबसे जहरीली मछली, मात्र छूने भर से हो सकती है मौत, 1 बूंद जहर और….

World’s Most Poisonous Fish: दुनिया में बहुत से लोग है जो मांसाहारी खाना पसंद करते है। उन्ही में से कई लोगो को सी फ़ूड में मछली खाना काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में एक ऐसी मछली भी पाई जाती है जिसका सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आप.

World’s Most Poisonous Fish: दुनिया में बहुत से लोग है जो मांसाहारी खाना पसंद करते है। उन्ही में से कई लोगो को सी फ़ूड में मछली खाना काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में एक ऐसी मछली भी पाई जाती है जिसका सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आप जानकर हैरान होंगे कि केवल इस मछली को सिर्फ छू लेने से इंसान की मौत हो सकती है। बता दें इस खतरनाक मछली में सांप जितना जहर होता है और जिसके जहर का कोई तोड़ नहीं है। तो चलिए जानते है इस सबसे जहरीली मछली के बारे में…

दिखने में एक दम पत्थर जैसी है ये मछली

आपने आज तक कई तरह की मछलियां देखी होंगी। जो देखने में बहुत खूबसूरत लगती है तो वही मांसाहारी लोगो के लिए खाने में स्वादिष्ट लगती है। लेकिन सभी मछलियों में से दुनिया की सबसे जहरीली मछली और खतरनाक मछली स्टोनफिश है। इस मछली को ये नाम उसके लुक के कारण मिला है। क्योंकि ये मछली दिखने में एक दम पत्थर जैसी है। आपको जानकर कर हैरानी होगा कि केवल इसके छूने भर से ही लोगों का काम तमाम हो सकता है। जी हां स्टोनफिश एक ऐसी मछली है जो कि दूसरों का भोजन नहीं बनती बल्कि अपने जहर से अच्छे-अच्छे लोगों को मिनटों में मौत की नींद सुला सकती है। ऐसे में मछुआरों को इस बात की सलाह दी जाती है कि अगर ये मछली उन्हें नजर आए तो तुरंत इससे दूर भाग जाना चाहिए।

मछली को छूने भर से ही हो सकती है मौत

दुनिया की सबसे खतरनाक स्टोन फिश हर कहीं नहीं पाई जाती। ये ज्यादातर मकर रेखा के पास समुद्र में पाई जाती है। बता दे कि इस पत्थर जैसे दिखने वाली मछली यानि स्टोन फिश को कोई अगर छू ले तो उसकी जान चली जाती है। वही पत्थर जैसे दिखने के कारण लोग इसे जल्दी पहचान नहीं पाते है और इस मछली का शिकार बन जाते हैं। इंसान ही नहीं बल्कि अगर कोई जीव भी इसके संपर्क में आता है तो वह इसके शरीर से निकलने वाले जहर की वजह से मर जाता है। दरअसल स्टोन फिश मछली की बॉडी से न्यूरोटॉक्सिन नाम का जहर निकलता है, जो कि लोगों की मौत की वजह भी बनता है।

इससे बचने का है सिर्फ एक तरीका

विशेषज्ञों के मुताबिक देखा जाए तो इस मछली के जहर की चपेट में अगर कोई व्यक्ति आ जाता है तो उसकी मौत निश्चित है। लेकिन व्यक्ति अपने सूझबुझ से इससे बच सकता है। दरअसल इससे बचने का केवल एक ही तरीका है कि जल्द से जल्द शरीर के उस हिस्से का काट दिया जाए, जिसमें जहर का संपर्क हुआ हो। सिर्फ 0.5 सेकंड में इस मछली का विष निकलने लगता है। वहीं इस मछली के जहर की एक बूंद ही पूरे शहर को मौत की नींद सुला सकती है।

- विज्ञापन -

Latest News