ये है दुनिया की सबसे अनोखी मछली…जो गुस्से में बदल लेती है अपना रंग

मुंबई: दुनिया में बहुत से अजीबोगरीब जिव जंतु है। सभी अपनी एक अलग विशेषता के लिए जाने जातें है।ऐसी ही एक सेलेब्स मेडका दुनिया की सबसे अनोखी मछली है,जो उकसाने पर नर सेलेब्स मेडका अपना रंग बदल सकता है।

यह राइसफिश के एड्रियानिचथिडे फैमिली की सदस्य है। वह गुस्से में एक मिनट के अंदर काला पड़ सकता है। इंडोनेशियाई प्रजाति की इस मछली की रंग बदलने की खूबी ने जानकारों को हैरान कर दिया है।

वैसे ये मछली चांदी जैसे रंग की होती है, जिसके पुच्छीय पंखों पर पीले से नारंगी रंग की धारियां होती हैं। इसके निचले हिस्से में डार्क ब्राउन से ब्लैक रंग के निशान होते हैं। यह मछली अधिकतम 4.5 सेंटीमीटर की लंबाई तक बढ़ सकती है, सेलेब्स मेडका एक छोटी,

शांतिपूर्ण मछली है, जो इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और पूर्वी तिमोर की एक नदी की मूल निवासी है। सेलेब्स मेडका एक स्कूलिंग फिश है, जिसे समान आकार की अन्य शांतिपूर्ण मछलियों के साथ रखा जाना चाहिए।

- विज्ञापन -

Latest News