Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस लाइब्रेरी की है अजीब मांग… अगर किताब फटी तो जुर्माने में देनी होगी अपने Pet की तस्वीरें, जानें वजह

May 28, 2024

इस लाइब्रेरी की है अजीब मांग… अगर किताब फटी तो जुर्माने में देनी होगी अपने Pet की तस्वीरें, जानें वजह

अजब – गजब :- लाइब्रेरी एक ऐसी जगह है जहा पर शांति के क‍िताबें पढ़ी जाती है वहा पर कोई भी ऊंचे आवाज़ बोल भी नहीं सकता। कई बार हमे कुछ किताबे अपने काम लिए घर ले की जरूरत पड़ जाती है। जिसके लिए कोई मनाई नहीं होती। क्योकि लाइब्रेरी से अगर आप क‍िताबें ले आते हैं, और फट जाती है, तो बदले में आपको पैसा चुकाना होता है। वही कई उस किताब का दुगना जुर्माना भी लग जाता है। लेकिन हम आपसे ये कहे कि किताबे फटने के बदले आपको आपको पैसा नहीं, बल्‍क‍ि अपने पालतू जानवर की क्‍यूट तस्‍वीरें देनी होगी तो आप सुनकर भी थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन ये बात सच है अमेर‍िका की एक लाइब्रेरी ने ये अजीब शर्त रखी है। इसके पीछे की वजह जान आप हैरान हो जाएंगे।

अमेरिका के लाइब्रेरी की अनोखी शर्त

अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित ‘मिडलटन पब्लिक लाइब्रेरी’ अपने रीडर्स के ल‍िए यह अनोखी शर्त रखी है। उन्होंने इस प्रोजेक्‍ट का नाम ‘अन-‘बिल्ली’-वेबल’ रखा जिसके तहत अगर रीडर्स से कोई किताब के फट जाती है तो पैसे के बदले किसी पालतू जानवर की तस्वीर दिखा सकते हैं। वो किताब को नुकसान पहुंचाने वाले जानवर की तस्वीर दिखाइए और पूरा शुल्‍क माफ हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, आप लाइब्रेरी में किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो आप पेट की तस्‍वीर दिखाकर ऐसा कर सकते हैं।

मिडलटन पब्लिक लाइब्रेरी ने 29 अप्रैल को अपने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्‍ट भी शेयर की है इसमें कहा, हम समझते हैं कि लाइब्रेरी की किताबें हमारे पेट्स और नन्‍हे-मुन्‍ने बच्चों को स्वादिष्ट लग सकती है, इसलिए हम आपके ल‍िए एक ऑफर लेकर आए हैं। लाइब्रेरी ने एक कुत्ते की इमोजी शेयर करते हुए , किताब के भुगतान के बदले में आप उस प्‍यारे अपराधी की तस्‍वीर हमारे पास जमा कर दीजिए। आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं।

4 रीडर्स ने उठाया लाभ

आपको बता दे लाइब्रेरी की इस घोषणा को अभी एक महीना ही हुआ। जिसके बाद लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं वही चार रीडर्स किसका फायदा की उठा चुके है। सबसे पहले डेजी नामक कुत्ते ने ‘द गेस्ट’ नाम की किताब फाड़ी थी. उसकी तस्‍वीर जमा कर दी गई। फ‍िर क्विक और वार्ड नाम के कुत्तोंं ने भी क‍िताबें चबा ली थीं।

चौथे नंबर पर शरारती स्‍काई था, उसने ‘आयरन फ्लेम’ बुक फाड़ दी थी। सबने जुर्माने की बजाय इनकी तस्‍वीरें लाइब्रेरी को दीं। लाइब्रेरी में आम तौर पर 1 महीने में 2 क्षतिग्रस्त किताबें देखने को मिलती ही हैं। मैसाचुसेट्स की एक लाइब्रेरी बिल्लियों की तस्वीरों के बदले किताबों का पैसे माफ करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें