Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एडवेंचर करने का था शौक़, घर छोड़कर 1 साल तक शिप पर रहा ये शख्स, कहा- क्रूज पर रहना है ज्यादा सस्ता !

June 14, 2024

एडवेंचर करने का था शौक़, घर छोड़कर 1 साल तक शिप पर रहा ये शख्स, कहा- क्रूज पर रहना है ज्यादा सस्ता !

अजब – गजब : दुनिया में बहुत से लोगो को घूमने का बहुत शोक होता है। नए नए डवेंचर करना , अलग-अलग जगहों पर जाकर दुनिया को एक्सप्लोर करना बेहद पसंद होता है। हालांकि बहुत से लोगो को लगता है कि बहुत खर्चीला काम होगा। लेकिन अमेरिका के एक शख्स इस सपने को बहुत काम बजट में घूम कर पूरा कर लिया है। दरअसल इस शख्स को एडवेंचर करना बहुत पसंद है। आपको बता दें कि शख्स ने कुछ सालों पहले ही अपने घर को छोड़ दिया और 1 साल तक शिप पर ही रहा। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसे ये एडवेंचर इतना पसंद आया कि अब वो हर साल कुछ महीनों के लिए शिप पर ही रहने जाता है और उसने दावा किया है कि शिप पर रहना, किराये के मकान में रहने से ज्यादा सस्ता है।

1 साल तक शिप बिताई जिंदगी

दरअसल इन्होने क्रूज शिप पर रहने के अपने अनुभव और खर्चों का ब्रेकडाउन किया जिसके जरिए उन्होंने बताया की शिप पर रहना बहुत सस्ता होता है। उन्हें शीप पर रहना इतना पसंद आया कि वो अब हर साल कुछ महीनों के लिए क्रूज पर रहने जाते हैं। उन्होंने ने अब तक सेंट किट्स, सेंट लूशिया, बारबाडोस, ग्रेनाडा, ग्रैंड केमैन, और आरुबा जैसी जगहों पर घूमने जा चुके हैं इस साल मार्च के महीने में उन्होंने कुल 1.7 लाख रुपये खर्च किए , जिसमें से 1.1 लाख रुपये उन्होंने रहने और इंक्लुसिव बुफे डिनर पर खर्च किया। तो चलिए जानते है आखिर कोण है ये शख्स

ये शख्स अमेरिका के मिसूरी में रहने वाले है है जिनका नाम केविन मार्टिन और उम्र 48 साल है। उन्हें मिलिट्री एडवेंचर करना बहुत पसंद है। ये पहले वकील थे लेकिन साल 2019 उन्होंने अपनी 9 से 5 की नौकरी को छोड़ कर क्रूज पर रहने का तय किया। क्रूज पर रहने की अपनी जिंदगी को वो वीडियो के माध्यम से डॉक्यूमेंट करेंगे जिसके बाद केविन ने घर छोड़ा और 1 साल के लिए क्रूज शिप पर रहने के लिए चले गए। आपको बता दे क्रूज शिप्स वो होती हैं जिसमें रहने-खाने की सारी व्यवस्था होती है और शिप के जरिए लोग दुनिया की सैर करते हैं।

3 महीनों के लिए अब रहते हैं क्रूज पर

केविन ने 4,400 रुपये इंश्योरेंस पर,9 हजार रुपये फोन पर और 2 हजार रुपये हेल्थ केयर पर भी खर्च किए। इसके इलावा केविन समझदारी से खर्चे किए जिसकी वजह से उन्हें काफी चीजें फ्री में भी क्रूज पर मिल गईं। वहीं खाने में उन्होंने 2300 रुपये खर्च किए। जिसके बाद उन्होंने जब 1 साल तक शिप पर रहने का एक्सपीरियंस ले लिया, और तय किया कि वो अब एक बार में सिर्फ 3 महीने ही क्रूज पर रहा करेंगे। अब उन्हें फ्लाइट से ज्यादा क्रूज पर रहना पसंद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें