Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महंगी हवाई टिकट खरीदने वाला यह शख्स सूटकेस की बजाए बोरे में सामान लेकर पहुंचा एयरपोर्ट

January 9, 2023

महंगी हवाई टिकट खरीदने वाला यह शख्स सूटकेस की बजाए बोरे में सामान लेकर पहुंचा एयरपोर्ट

नई दिल्ली: वैसे तो सोशल मीडिया पर कई चीजे वायरल होती हैं, वहीं एक वीडियो और तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एयरपोर्ट पर एक खाद वाले बोरे में अपने कपड़े लेकर घूम रहा है। वहीं लोग इस वीडियो को देखकर बहुत हैरान हैं और सोच रहें है कि आखिर यह व्यक्ति ऐसा क्यों कर रहा है। महंगी हवाई टिकट खरीदने वाला युवक एक बोरे में अपना सामान क्यों ले जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह युवक फिरोजपुर जिले के जंग गांव का रहने वाला है और सेना में ड्यूटी पर तैनात है। जैसा की आप सभी लोग जानते हैं कि हवाई यात्रा करते समय सामान ले जाने के लिए एक वजन की सीमा होती है। ऐसे में युवक ने एक योजना बनाई कि खाद वाले बोरे में कपड़े भर कर ले जाया जाए। जिसका वजन करीब 100 ग्राम है। इससे अटैची का खर्च भी बच जाएगा और दूसरा इसमें सामान भी ज्यादा ले जाया सकता है। एक अच्छे बैग का वजन भी 4 से 5 किलो होता है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें