Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जूनागढ़ के इस नवाब को थे बेहद अनोखे शौंक, पालतू कुत्ते से शादी करने के लिए खर्च किए थे करोड़ों रुपये

August 23, 2023

जूनागढ़ के इस नवाब को थे बेहद अनोखे शौंक, पालतू कुत्ते से शादी करने के लिए खर्च किए थे करोड़ों रुपये

आप सभी जानते ही है के पहले के समय में राजा-महाराजा और नवाबों को कई तरह के अनोखे शौंक होते थे और किस्से भी आपने कई बार सुने होंगे। ऐसे ही एक किस्से को लेकर आ ज हम आए हैं जो के जूनागढ़ के नवाब, महाबत खान से जुड़ा है। दरअसल, उन्हें कुत्ते पालने का बहुत शौक था और उन्होंने तकरीबन 800 कुत्ते पाल रखे थे। इतना ही नहीं इन सभी कुत्तों के लिए अलग-अलग कमरे, नौकर और टेलीफोन की व्यवस्था रखी गई थी। अगर किसी कुत्ते की जान चली जाती, तो उसको तमाम रस्मों-रिवाज के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जाता और शव यात्रा के साथ शोक संगीत बजता।

नवाब को इन सभी कुत्तों में सबसे ज्यादा लगाव एक फीमेल डॉग से था, जिसका नाम रोशना था। महाबत खान ने रोशना की शादी बहुत धूमधाम से बॉबी नामक कुत्ते से कराई। इस शादी में नवाब ने आज के वैल्यू के हिसाब से करीब 2 करोड़ से भी अधिक की धनराशि खर्च की थी। नवाब महाबत खान के इस शौक का जिक्र विख्यात इतिहासकार डॉमिनिक लॉपियर और लैरी कॉलिन्स ने अपनी किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में भी किया है।

सिर्फ यही नहीं बल्कि रोशना को शादी के दौरान सोने के हार, ब्रेसलेट और महंगे कपड़े पहनाए गए थे। इतना ही नहीं मिलिट्री बैंड के साथ गार्ड ऑफ ऑनर से 250 कुत्तों ने रेलवे स्टेशन पर इनका स्वागत किया था। नवाब महाबत खान ने इस शादी में शामिल होने के लिए तमाम राजा-महाराजा समेत वायसराय को आमंत्रित किया था। लेकिन वायसराय ने आने से इंकार कर दिया। नवाब महाबत खान द्वारा आयोजित की गई इस शादी में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें