Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video : सड़क हादसे में दिखा “टॉम क्रूज वाला स्टंट”… अचानक बेकाबू होकर नाले में गिरी बाइक

June 2, 2025

Video : सड़क हादसे में दिखा “टॉम क्रूज वाला स्टंट”… अचानक बेकाबू होकर नाले में गिरी बाइक

नेशनल डेस्क : सड़क दुर्घटनाओं के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो केवल डर नहीं, बल्कि हैरानी और हंसी भी साथ लेकर आते हैं। ऐसा ही एक मजेदार लेकिन चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन दोस्तों की बाइक नाले में गिर जाती है, लेकिन उनमें से एक की चतुराई ने सभी को चौंका दिया। यह वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

बाइक समेत नाले में गिरे दो दोस्त…

आपको बता दें कि यह वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे होते हैं। तभी अचानक एक वैन मोड़ पर सामने आ जाती है। वैन से टकराने से बचने के चक्कर में बाइक सवार लड़का बाइक को काबू में नहीं रख पाता और बाइक सीधे सड़क किनारे बने नाले में जा गिरती है। दो दोस्त तो बाइक समेत नाले में गिर जाते हैं, लेकिन तीसरे दोस्त ने ऐसा स्टंट किया कि लोग उसे “टॉम क्रूज का ताऊ” कहने लगे। वो लड़का पुल पर लगे एक लोहे के पाइप को पकड़ कर हवा में झूल गया और खुद को गिरने से बचा लिया। उसका यह हैरतअंगेज करतब वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

लोग बोले “ये है देसी टॉम क्रूज!”

इस वीडियो को @TheFigen नाम के एक लोकप्रिय सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 47 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं कोई उसे “टॉम क्रूज का बॉडी डबल” बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि “ऐसा बैलेंसिंग एक्ट तो मिशन इंपॉसिबल में भी नहीं देखा!” वहीं कुछ लोगों ने इसे हास्यास्पद जरूर बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सड़क पर लापरवाही न करें, और हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

मनोरंजन के साथ एक सबक भी

वीडियो मजेदार जरूर है, लेकिन यह एक चेतावनी भी है – स्टंट फिल्मों के लिए होते हैं, असली जिंदगी में सड़क पर सुरक्षा सबसे जरूरी है। बाइक चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी जान की कीमत समझें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें