नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यह घटना 27 अप्रैल को अंडगांव इलाके में स्थित डॉ. वसंतराव पवार कॉलेज के सर्जरी विभाग में हुई। यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई।
जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, महिला सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को ले जाने वाली एक होइस्ट ट्रॉली के पास खड़ी थी। वह नीचे झांककर कुछ देख रही थी, तभी ऊपर से ट्रॉली अचानक उसकी ओर आ गई और उसका सिर उसमें फंस गया। बताया जा रहा है कि महिला करीब 10 मिनट तक उसी हालत में फंसी रही और मदद के लिए चिल्लाती रही।
वहां मौजूद दूसरी महिला कर्मचारी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने अन्य कर्मचारियों को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
📍Nashik, Maharashtra: A shocking CCTV clip from a medical college captures a serious lift accident involving an equipment elevator. During routine work, A female employee identified as Jyoti Ahire, was suddenly struck when the lift reportedly collapsed without warning. The… pic.twitter.com/vCGwrXCGaU
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) April 28, 2026
अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
महिला के बेटे ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती, तो उसकी मां की जान बच सकती थी। जांच में सामने आया है कि यह कोई आम लिफ्ट नहीं, बल्कि एक होइस्ट ट्रॉली थी, जिसका इस्तेमाल मेडिकल उपकरणों को ले जाने के लिए किया जाता है। शुरुआती जांच में इसमें किसी तकनीकी खराबी की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे हादसे की जांच की जा रही है।

