Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कम समय में ज्यादा जगहों की यात्रा कर दो भारतीयों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

January 11, 2023

कम समय में ज्यादा जगहों की यात्रा कर दो भारतीयों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

नई दिल्ली: इन दो भारतीय युवकों डॉ. अली ईरानी और सुजय मित्रा ने कम समय में ज्यादा जगहों की यात्रा करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। आपको बता दें कि, इन दोनों ने 3 दिन, 1 घंटा, 5 मिनट और 4 सेकंड में एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका की यात्रा की है। उन्होंने 4 दिसंबर को अंटार्कटिका की अपनी यात्रा शुरू की और 7 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।

ऐसा करके उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने हवाई जहाज, टैक्सी, जहाज और बस के जरिए सफर किया। लोगों को ऐसा न लगे कि ऐसा कैसे हो सकता है इसके लिए उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने हर जगह का जीपीएस डाटा भी शेयर किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें