Site icon Dainik Savera Times

विश्व का अनोखा मंदिर, जहां ग्रहण के दौरान भी नहीं बंद होते कपाट; जानिए रहस्य और मान्यता

Unique Temple Dadaji Dhuniwale

Unique Temple Dadaji Dhuniwale

Unique Temple Jai Shri Dadaji Dhuniwale: साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण मंगलवार, 3 मार्च को लग रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर देशभर के मंदिरों, ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों में विशेष नियमों का पालन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार ग्रहण काल में अधिकांश मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-अर्चना स्थगित रहती है।

लेकिन भारत में एक ऐसा भी धाम है, जहां ग्रहण का प्रभाव नहीं माना जाता हैं, बता दें कि दादाजी धूनीवाले मंदिर, जो मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में स्थित है, ग्रहण के समय भी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। यहां 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन दर्शन की व्यवस्था बनी रहती है।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान भी यहां नियमित रूप से आरती, पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए ग्रहण काल में भी अखंड हवन और भोग की परंपरा जारी रहती है।

देखें Video :

मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी ग्रहण के दौरान श्रद्धालु बिना किसी रोक-टोक के दर्शन कर सकेंगे। देशभर में जहां ग्रहण के चलते मंदिरों के पट बंद रहेंगे, वहीं इस धाम में आस्था का दीप निरंतर जलता रहेगा।

Exit mobile version