Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: शादी में रोटियों पर थूकने का VIDEO वायरल, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

November 24, 2025

UP: शादी में रोटियों पर थूकने का VIDEO वायरल, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Viral Video : यूपी के बालैनी के जगत फार्म हाउस में सगाई के एक कार्यक्रम के दौरान रोटी बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि युवक रोटी पर थूकते हुए नजर आया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बालैनी निवासी भूषण शर्मा के बेटे की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस समारोह में एक युवक तंदूर पर रोटियां बना रहा था। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह रोटियां बेलता है उन पर थूकता है और फिर तंदूर में लगा देता है। किसी मेहमान ने यह पूरा दृश्य मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

 

वीडियो हुआ वायरल
रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो 38 सेकेंड का है। इसमें युवक तीन रोटियां बनाते समय थूकते हुए दिखाई देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, कई स्थानीय संगठनों ने कार्रवाई की मांग की।

 

आरोपी की ये हुई पहचान
यह मामला थाना बालैनी क्षेत्र के एक मैरिज होम का है। बताया गया कि युवक का नाम तौफीक है, और वही रोटियां बना रहा था। वीडियो सामने आते ही स्थानीय हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। साथ ही बीजेपी नेताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की

 

आरोपी की हुई गिरफ्तारी
बागपत पुलिस ने X (पूर्व Twitter) पर जानकारी दी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

पुलिस का आया बयान
पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में तथ्य सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। लोग चाहते हैं कि मामले में जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम में शामिल लोग भी घटना से नाराज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें